{"_id":"6640f7f7e72266b69e0fc14f","slug":"varban-defeated-nd-super-king-team-by-four-runs-in-a-thrilling-match-hardoi-news-c-213-1-hra1002-114450-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: रोमांचक मैच में वरबन ने एनडी सुपर किंग टीम को चार रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: रोमांचक मैच में वरबन ने एनडी सुपर किंग टीम को चार रन से हराया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। पांडेय क्रिकेट टूर्नामेंट रौरा का दूसरा मैच रविवार को बरबन और एनडी सुपर किंग टीम के बीच खेला गया। जिसमें बरवन की टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए चार रन के अंतर से जीत दर्ज की।
रौरा के मैदान में लीग का दूसरा मैच एनडी सुपर किंग और बरबन के बीच खेला गया। एनडी सुपर किंग के कप्तान इंद्रेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पवन के ताबड़तोड़ 46 रन बनाए और कुलदीप के 16 रनों की बदौलत बरवन की टीम ने 15 ओवर में 10 विकेट खोकर कुल 121 रन बनाए।
एनडी सुपर किंग के गेंदबाज सरोज राजपूत ने अपने तीन ओवर के कोटे में शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट प्राप्त किए। 122 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनडी सुपर किंग की टीम अपने 15 ओवरों में 9 विकेट खोकर 117 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
एनडी सुपर किंग्स टीम की ओर से अमित राजपूत ने सर्वाधिक 32 रनों की पारी खेली कप्तान इंद्रेश ने 15 रन बनाए। एनडी सुपर किंग को अंतिम ओवर में जीत के लिए 17 रनों की आवश्यकता थी, दिव्यांशु पाठक ने एक छक्का और एक चौका लगाकर जीतने की कोशिश पूरी तरह से की, लेकिन अंत में बरबन टीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए लक्ष्य का बचाव करने में सफल रही और मुकाबला चार रन से अपने नाम कर लिया। वरबन टीम के खिलाड़ी पवन को मैन ऑफ द मैच चुना गया।