{"_id":"6ae8d0893c402172e1069c82","slug":"varanasi-and-gautam-buddh-nagar-emerged-victorious-in-the-kho-kho-competition-hardoi-news-c-213-1-hra1004-159500-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: खो-खो प्रतियोगिता में वाराणसी और गौतम बुद्ध नगर ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: खो-खो प्रतियोगिता में वाराणसी और गौतम बुद्ध नगर ने मारी बाजी
विज्ञापन
फोटो- 36- खो-खो प्रतियोगिता में विजयी गौतमबुद्ध नगर की बालिकाओं की टीम। स्रोत: आयोजक
- राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में टीमों ने लहराया परचम
- गोरखपुर और गाजियाबाद की टीम रहीं उपविजेता
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। अलीपुर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय में आयोजित प्रथम राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का समापन रविवार देर शाम को पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। इसमें वाराणसी और गौतमबुद्ध नगर की टीमों ने विजेता ट्राफी पर कब्जा कर अपने जिलों का परचम लहराया। वहीं, गोरखपुर और गाजियाबाद की टीमें उपविजेता रहीं।
खो-खो स्पोर्ट्स प्रमोशन वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश और महाविद्यालय के संयुक्त आयोजन में प्रदेश के विभिन्न जिलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। तीन दिवसीय आयोजन में खो-खो खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का भरपूर प्रदर्शन किया। इनमें बालक वर्ग में वाराणसी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता ट्रॉफी हासिल की।
गोरखपुर की टीम दूसरे और गाजियाबाद की टीम तीसरे स्थान पर रही। बालिका वर्ग में गौतम बुद्ध नगर की टीम ने पहले स्थान पर रही। गाजियाबाद की टीम दूसरे और गाजीपुर की टीम तीसरे स्थान पर रही। समापन समारोह में मुख्य अतिथि अभय शंकर गौड़ ने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान की गई। रेफरी को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथि खो-खो संघ हरदोई के अध्यक्ष शीर्षेन्दु शील त्रिवेदी विपिन ने कहा कि महाविद्यालय में प्रतिवर्ष खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाएंगी, ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिले।एसोसिएशन के महासचिव भूपेंद्र सिंह ने हरदोई में राष्ट्रीय स्तर की खो-खो प्रतियोगिता आयोजित कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में गोपाल नारायण मिश्र, शशिकांत पांडेय, अलौकिक मिश्रा, देवेश मिश्रा, प्रकाश मिश्रा, गोविंद मिश्रा मौजूद रहे।