फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Van-car collision, a death, four injured

वैन कार में भिड़ंत, एक की मौत, चार घायल

Wed, 15 Feb 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Wed, 15 Feb 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
Van-car collision, a death, four injured
रोते बिलखते मृतक अवनीश के परिजन। - फोटो : amarujala

हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में कटरा-बिल्हौर मार्ग पर मंगलवार रात वैन और कार की भिड़त हो गई। जिसमें वैन चालक की मौत हो गई। हादसे मेें वैन सवार चार लोग घायल हो गए। वैन सवार गोद भराई कर लौट रहे थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन


अरवल थाना क्षेत्र के बानामऊ गांव निवासी रामनरायण (46) के बेटे राजीव की शादी सांडी के सदरियापुर में तय है। मंगलवार को गोद भराई थी। उसमें शामिल होने के लिए अवस्थीपुरवा निवासी अवनीश (35)  अपनी वैन लेकर गया था। गोद भराई होने के बाद देर रात वह वैन लेकर घर लौट रहा था। वैन में सात सवारियां थीं। वैन बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के दुर्गागंज गांव के पास पहुंची थी।
विज्ञापन


उसी दौरान वैन बेकाबू होकर सामने से आ रही कार से भिड़ गई। जिसमें चालक अवनीश की मौके पर मौत हो गई। कार सवार रामनरायण उसके भाई रामप्रकाश (42), दुशासन (60) और गांव निवासी रामतीर्थ (50) घायल हो गए। हादसे की सूचना अन्य लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक अवनीश के दो बेटे हैं। पुलिस ने बुधवार को उसके  शव का  पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed