फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Use practical language to avoid domestic violence

Hardoi News: घरेलू हिंसा से बचने के लिए व्यावहारिक भाषा का प्रयोग करें

Tue, 15 Aug 2023 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Use practical language to avoid domestic violence
हरदोई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज ने कहा कि घरेलू हिंसा से बचने के लिए आपस में व्यावहारिक भाषा का प्रयोग किया जाए। बहू और बेटी में अंतर न करने से परिवार का माहौल अच्छा होगा। कहा कि सशक्त बनने के लिए शारीरिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी है।
विज्ञापन

अपर जिला जज सुधाकर दुबे ने सोमवार को श्री वेणी माधव विद्यापीठ इंटर कॉलेज में महिला सशक्तीकरण विषय पर विधिक साक्षरता शिविर में छात्राओं को कानून की जानकारी दी। कहा कि समाज के लोगों को अपनी धारणा में बदलाव लाना होगा और लड़का और लड़की में भेदभाव नहीं करना चाहिए। दोनों को एक समान रूप से समाज में अधिकार मिलना चाहिए। घरेलू हिंसा उत्पीड़न अधिनियम 2005 व भारतीय दंड संहिता के बारे में जानकारी दी। कहा कि पुरुष किसी महिला की गरिमा का उल्लंघन, मानसिक रूप से परेशान, जबरन शारीरिक संबंध व अश्लील वीडियो सामग्री देखने के लिए मजबूर करना व दहेज के नाम पर प्रताड़ित करना कानून अपराध की श्रेणी में है।
विज्ञापन

उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए विभिन्न अधिनियमों की जानकारी दी। प्रधानाचार्या गीता शुक्ला, प्रवक्ता अलका सक्सेना, शशिप्रभा, अंजू देवी, सहायक अध्यापक साधना वर्मा, आकांक्षा मिश्रा व छात्राएं, प्राधिकरण के लिपिक अभिषेक अवस्थी व परा विधिक स्वयंसेवक कीर्ति कश्यप, विवेक कुमार मिश्रा व कमलेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed