{"_id":"581b804d4f1c1bad31437af2","slug":"upset-young-woman-tried-to-kill-tampering","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ से क्षुब्ध युवती ने की जान देने की कोशिश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ से क्षुब्ध युवती ने की जान देने की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Thu, 03 Nov 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
फाइनेंसर सुसाइड
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियावां । थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते शनिवार शौच गई युवती के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले में रिपोर्ट दर्ज न होने से क्षुब्ध होकर युवती ने बुधवार को फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की । फांसी लगाते देख परिजनों ने उसे बचा लिया। परिजनों में पुलिस के रवैये पर रोष व्याप्त है ।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार गत शनिवार को सुबह लगभग चार बजे युवती शौच के लिए गई थी। युवती को गांव के ही एक युवक ने गलत नीयत से पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगा । युवती के शोर मचाने पर दादी व चाचा मौके पर पहुंचे। दोनों को देख युवक भाग गया ।
विज्ञापन
मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में प्रार्थना पत्र दिया गया। जिस पर पुलिस आरोपी के भाई को पकड़ कर लाई और छोड़ दिया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। जिससे क्षुब्ध युवती ने बुधवार रात लगभग सात बजे जान देने की कोशिश करते हुए घर में फांसी लगा ली ।
विज्ञापन
फांसी लगाते हुए युवती की दादी व चाचा ने देख लिया तो उसे बचा लिया । थानाध्यक्ष हरियावां मदन गुप्ता ने बताया कि युवती से कहासुनी का मामला संज्ञान में आया था। आरोपी की तलाश की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज न होने को लेकर युवती के फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की बात गलत है । युवती के घर पर इस समय मामले की जानकारी कर रहा हूं । आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी ।