फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Uproar over calling police at the meeting of the Municipal Board

पालिका बोर्ड की बैठक में पुलिस बुलाने पर हंगामा

Mon, 01 Mar 2021 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Uproar over calling police at the meeting of the Municipal Board
सांडी में नगर पालिका की बैठक के दौरान होता हंगामा। संवाद - फोटो : HARDOI
ांडी। बजट पास करने के लिए बुलाई गई नगर पालिका परिषद की बैठक के दौरान पुलिस की मौजूदगी पर सभासदों ने सख्त एतराज जताया। सभासदों ने पुलिस को बुलाना सदन की गरिमा के विरुद्ध बताते हुए निंदा प्रस्ताव भी पारित किया। बैठक के दौरान एक करोड़ 18 लाख 95 हजार 481 रुपये के लाभ का बजट पारित किया गया।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक सोमवार को सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में नगर पालिका बोर्ड की बैठक हुई। इसमें अधिशासी अधिकारी विंध्याचल ने पुलिस बल भी बुला लिया।
विज्ञापन

इस पर नगर पालिका के सभासद आमोद त्रिवेदी ने सख्त एतराज जताया, तो बाकी सभासदों ने भी उनका समर्थन किया। नगर पालिकाध्यक्ष बाबूराम ने भी इस पर आपत्ति जताते हुए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से कहा कि सुरक्षा का मामला बनता तो वह खुद पुलिस बुला लेते। इस तरह पुलिस को बुलाना सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाने जैसा है। इसके बाद आमोद त्रिवेदी ने निंदा प्रस्ताव कार्यवाही रिजस्टर पर लिखा, जिसका सभी ने समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अधिशासी अधिकारी ने बजट पढ़कर सुनाया। कुल 25 करोड़ 82 लाख 32 हजार 902 रुपये की आय और 24 करोड़ 63 लाख 37 हजार 421 रुपये के व्यय के बाद एक करोड़ 18 लाख 95 हजार 481 रुपये की बचत के आंकड़े पेश किए गए।
इसके अलावा अधिशासी अधिकारी ने बताया कि 145वां वित्त से दो करोड़ दो लाख 96 हजार 302 रुपये, राज्य वित्त आयोग से पांच करोड़ 36 लाख 93 हजार 923 रुपये और स्वच्छ भारत मिशन में छह करोड़ 41 लाख दो हजार रुपये उपलब्ध हैं।

बैठक में सभी सभासदों ने पेयजल के लिए सरकारी हैंडपंप स्थापित कराए जाने की बात कही। इस पर प्रत्येक वार्ड में सभासद के प्रस्ताव पर दो-दो सरकारी हैंडपंप लगाए जाने का प्रस्ताव पारित कर दिया गया। बैठक मे सभासद पंकज कैथवार, सुमित वर्मा, परवेज, आशारानी, आशुलोश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed