फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Uproar in Nagar Palika meeting, allegation of tender and work being done without proposal

Hardoi News: नगर पालिका बैठक में हंगामा, प्रस्ताव के बिना ही टेंडर और काम कराने का आरोप

Thu, 13 Mar 2025 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 13 Mar 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Uproar in Nagar Palika meeting, allegation of tender and work being done without proposal
फोटो-06- नगर पालिका बोर्ड की बैठक में बोलते अध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर। संवाद
विज्ञापन

फोटो-07- बोर्ड की बैठक में पत्र दिखाकर हंगामा करते सभासद। संवाद
एक साल बाद हुई बैठक, सभासदों ने लिपिकों पर भी लगाए मनमानी के आरोप, सफाई निरीक्षक मोहल्लों में आते ही नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। होली से ठीक पहले नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक सभासदों के विरोध से हंगामेदार रही। सभासदों ने आरोप लगाए कि एक तो एक साल बाद बैठक हो रही है और बोर्ड के प्रस्ताव के बिना ही टेंडर और काम कराए गए हैं। निकाय के कर्मचारी सभासदों के ही फोन नहीं उठाते हैं। सफाई व्यवस्था सफाईकर्मियों के भरोसे है और सफाई निरीक्षक मोहल्लों में ही नहीं जाते।
पं. दीनदयालय सभागार में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर की अध्यक्षता में बुधवार को बोर्ड बैठक हुई। बैठक में गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि का एजेंडा बिंदु आते ही सभासदों ने आय-व्यय के प्रस्ताव पास होने की पुष्टि की। आरोप लगाए कि टेंडर और निर्माण कार्य बिना बोर्ड के प्रस्ताव के ही कराए जा रहे हैं। सभासदों की अनदेखी की जा रही है। सभासद राजीव सिंह, सुधीर गुप्ता ने विकास कार्यों और टेंडर में मनमानी के आरोप लगाए। हफीज अहमद मुन्ना ने काम में मनमानी के साथ कर्मचारियों पर फोन न उठाने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

सभासदों ने कहा कि सफाईकर्मियों के सहारे ही सफाई व्यवस्था है। सफाई निरीक्षक मोहल्लों में जाते ही नहीं और न ही सभासदों से जानकारी लेते हैं। संविदा और निकाय की ओर से लगाए गए कर्मचारियों की भी जानकारी सभासदों ने मांगी। अध्यक्ष ने ऐसे कर्मचारियों की सूची उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह ने स्वागत और संचालन किया। अध्यक्ष ने नगर विकास में सहयोग के लिए आबकारी मंत्री का भी आभार जताया। बैठक में अमित त्रिवेदी रानू, राजकुमार गुप्ता, अजय शर्मा, धमरूचि सिंह, विद्यावती, गीता, जमील अहमद, शबाना नियाजी, प्रतिक्षा प्रियम मिश्रा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच चौराहों को मिलेगी नए नामों से पहचान, प्रस्ताव पास
नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर और अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को बोर्ड बैठक में सर्वसम्मति से शहर के पांच चौराहों के नाम बदले जाने का प्रस्ताव पास हुआ है। बताया कि सिनेमा चौराहा का नाम महाराणा प्रताप चौक, जिंदपीर चौराहा का नाम मदारी पासी चौक, लखनऊ चुंगी का नाम अग्रसेन चौक, नुमाईश चौराहा का नाम अटल चौक किए जाने का प्रस्ताव पास हुआ। सोल्जर बोर्ड चौराहा का नाम बलिदानी सैनिक के नाम पर रखा जाएगा।

20 माह में बोर्ड की तीसरी बैठक, अब ऐसा न होगा-अधिशासी अधिकारी
बोर्ड बैठक में सभासदों ने कहा कि नगर पालिका परिषद के निर्वाचित बोर्ड के गठन के 20 माह में बुधवार को तीसरी बैठक हुई है। सभासदों की ओर से उठाए गए सवाल पर अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह ने कहा कि अब आगे से ऐसा नहीं होगा। प्रयास होगा की तीन माह के अंतराल पर बोर्ड बैठक होती रहे। मोहल्लों और वार्डों की समस्या के संबंध में सभासदों से जानकारी ली जाती रहेगी। कर्मचारियों की ओर से सभासदों के फोन भी उठाए जाएंगे और दिए जाने वाले आवेदनों पर समय से कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed