{"_id":"74aa8a52267798e4bc3d3fdcae27936c","slug":"upon-election-violence-so-haenge-jimmedar-dig-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव में हिंसा होने पर एसओ हाेंगे जिम्मेदार- डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव में हिंसा होने पर एसओ हाेंगे जिम्मेदार- डीआईजी
Updated Sun, 15 Nov 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। प्रधानी चुनाव में अगर क्षेत्र में हिंसा हुई तो उसके थाना प्रभारी जिम्मेदार होंगे। चुनाव में हिंसा होने पर थाना प्रभारियों की ओर से की गई कार्रवाई की भी जांच की जाएगी और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
डीआईजी देवेंद्र कुमार चौधरी ने रविवार को पुलिस लाइन सभागार में जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्हाेंने जिले में प्रधानी चुनाव के लिए 22 बिंदुओं पर समीक्षा की जिसमें अवैध शराब के खिलाफ चलाए गए अभियान, गैगेस्टर की कार्रवाई, हीनियस क्राइम में आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई, वांछित की गिरफ्तारी और शस्त्र जमा करने आदि की कार्रवाई आदि शामिल है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले और कानून व्यवस्था में व्यवधान डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा जाए।
विज्ञापन
इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। क्षेत्र में हिंसा होती है तो इसके लिए थाना प्रभारी जिम्मेदार होंगे और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में गौकशी के मामले में सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने वालों से भी सख्ती से निपटा लाए। संवदेनशील, अति संवेदनशील गांव की सूची बनाई जाए और मतदान में व्यवधान न पड़े इसका ध्यान रखा जाए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी नियांनद राय, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी बीसी दुबे, सीओ सिटी राम लाल राय, सीओ जितेंद्र गिरी, नितेश कुमार सिंह, तारकेश्वर पांडेय थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन