{"_id":"60a28efb0146647fc619fec7","slug":"up-woman-forcibly-seated-in-car-in-hardoi-after-being-raped-and-thrown-away-on-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हरदोई में महिला को जबरन कार में बैठाया, दुष्कर्म के बाद सड़क किनारे फेंक कर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हरदोई में महिला को जबरन कार में बैठाया, दुष्कर्म के बाद सड़क किनारे फेंक कर भागे
Mon, 17 May 2021 09:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 17 May 2021 09:13 PM IST
सार
हरदोई में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। कार सवारों ने जबरन एक महिला को कार में बैठा कर उसके साथ दुष्कर्म किया फिर उसे सड़क पर फेंक कर भाग निकले।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
विस्तार
उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक महिला ने दो लोगों पर घर के बाहर से जबरन कार में बैठा कर ले जाने के बाद सवायजपुर व हरपालपुर में कार के अंदर दुष्कर्म करने व सड़क किनारे फेंककर भाग जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
पाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शनिवार देर रात वह शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। इस दौरान पास में मौजूद खम्हरिया गांव निवासी शशि प्रकाश उर्फ शेरू व देवशरन उर्फ विजय कुमार ने उसे जबरन कार में बैठा लिया।
इसके बाद आरोपी उसे सवायजपुर ले गए, जहां सड़क किनारे कार में ही उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे हरपालपुर ले गए, जहां आरोपियों ने फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बताया कि देर रात आरोपी उसे हरपालपुर हाईवे पर गाड़ी से फेंक कर फरार हो गए।
विज्ञापन
उसने किसी तरह परिजनों को सूचना दी, जिस पर परिजन उसे घर लेकर आए। एसओ राजेश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।