{"_id":"60412045099b6e1ff5667ea7","slug":"up-temple-priest-shot-dead-in-hardoi-report-lodged-against-five-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: हरदोई में मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या, पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: हरदोई में मंदिर के पुजारी की गोली मारकर हत्या, पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Thu, 04 Mar 2021 11:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के हरदोई में देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बहर में बुधवार रात मंदिर परिसर में पुजारी की तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी। पुजारी के भाई ने भूमि विवाद में पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
ग्राम बहर निवासी लालाराम दीक्षित (35) अपने खेत के पास ही स्थित मंदिर में पुजारी भी था। वह रोजाना रात में मंदिर में ही नलकूप के पास बने छप्पर के नीचे सोता था और सुबह अपने घर पहुंचता था। बृहस्पतिवार सुबह जब वह गांव स्थित अपने घर नहीं पहुंचा तो भतीजा बुलाने के लिए मंदिर में पहुंचा।
वहां लालाराम का लहूलुहान शव पड़ा देखकर उसने शोर मचाया और परिजनों को जानकारी दी। ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस के साथ ही पहुंचे एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए दो टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
तीन गोलियां मारकर लालाराम की हत्या की गई है। परिजनों ने भूमि विवाद में हत्या किए जाने की आशंका जताई है। लालाराम के भाई विपिन ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, हत्या को लेकर 20 बीघा जमीन और चढ़ावे को लेकर विवाद की भी पुलिस जांच करने में जुटी है।