फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   UP: Income Tax Department raids Bengali tobacco owner's house in Hardoi

यूपी: हरदोई में बंगाली तंबाकू के मालिक के घर आयकर विभाग का छापा, व्यापारियों में दहशत

Thu, 13 Jan 2022 03:06 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 13 Jan 2022 03:06 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में मशहूर बंगाली तंबाकू के मालिक के यहां आयकर विभाग ने छापेमारी की है। छापेमारी से व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
UP: Income Tax Department raids Bengali tobacco owner's house in Hardoi
बंगाली तंबाकू के मालिक के यहां छापेमारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर और कन्नौज में इत्र कारोबारी, पान मसाला कारोबारी की छापेमारी के बाद आयकर विभाग ने हरदोई में मशहूर बंगाली तंबाकू के मालिक नूरी हाउस पर रेड की है। मौके पर इनकम टैक्स के कई अधिकारी मौजूद है। पिछले 02 घंटे से रेड चालू है। स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद है। हरदोई के शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला माहीबाग का मामला है। अभी अधिकारी कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में इससे पहले इत्र व्यापारियों और पान मसाले के लिए कंपाउंड बनाने वाले व्यापारियों के यहां छापे पड़े थे। छापेमारी की शुरुआत पीयूष जैन से हुई थी। उनके कानपुर और उज्जैन स्थित ठिकानों पर छापे मारे गए थे। पीयूष जैन के यहां से छापेमारी में करीब 197 करोड़ रुपये कैश और 23 किलो सोना मिला था। इसके अलावा वहां करोड़ों का चंदन का तेल भी था। इसके बाद पुष्पराज जैन के यहां छापा पड़ा था। वह समाजवादी पार्टी से एमएलसी भी हैं। उन्होंने यूपी चुनाव 2022 से पहले समाजवादी इत्र भी लॉन्च किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed