{"_id":"626c2ed955ebf9672c2ee31e","slug":"unknown-vehicle-trampled-the-worker-going-on-foot-died-hardoi-news-knp694045726","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैदल जा रहे मजदूर को अज्ञात वाहन ने रौंदा,मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैदल जा रहे मजदूर को अज्ञात वाहन ने रौंदा,मौत
विज्ञापन
Unknown vehicle trampled the worker going on foot, died
- फोटो : HARDOI
हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र के संडीला-बांगर मऊ मार्ग पर गुरुवार की देर रात सड़क किनारे पैदल जा रहे मजदूर को किसी वाहन ने रौंद दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। परिजनों के आने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
थाना क्षेत्र के ग्राम गदियाना निवासी बबलू (35) मजदूरी करता था। गुरुवार को वह बेंहदर स्थित दुकान से मोबाइल बनवाकर देर रात पैैदल घर आ रहा था। संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर अलदादपुर-नेवादा गांव के निकट पीछे से आए किसी वाहन ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
उधर से गुजरे राहगीरों ने शव पड़ा देखा तो सूचना पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तलाशी ली। जेब में मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। कुछ ही देर में परिजन मौके पर आ गए।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक परिवार में पत्नी बबली के अलावा एक बेटा दो बेटियां हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि मृतक के पिता परमेश्वर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।

Unknown vehicle trampled the worker going on foot, died- फोटो : HARDOI