फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   university exam 2020

73 केंद्रों पर आज से परीक्षा देंगे 89043 स्नातक कक्षाओं के परीक्षार्थी

Tue, 25 Feb 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
university exam 2020
हरदोई। छत्रपति छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय से संबद्ध जिले में संचालित 136 डिग्री कॉलेजों की परीक्षाएं 25 फरवरी यानी आज से शुरू होंगी। इसके लिए 73 केंद्र बनाए गए हैं। 89043 छात्र-छात्राओं को परीक्षा में शामिल होना है। सोमवार को दिनभर तैयारियों का दौर रहा। इधर कालेजों में प्रवेश पत्र लेने वालों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए जिलाधिकारी ने सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की है। जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे ने बताया कि नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए शासन प्रशासन कटिबद्ध है। वहीं नकल को रोकने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाओं के सचल दल डिग्री कॉलेजों में भी औचक निरीक्षण करेंगे। सभी उप जिलाधिकारियों को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
विज्ञापन

सभी परीक्षा केंद्र एक घंटा पहले प्रत्येक पाली के प्रश्न पत्र नोडल केंद्र से प्राप्त करेंगे तथा परीक्षा संपन्न होने के एक घंटे के बाद नोडल केंद्रों पर कापियां जमा की जाएंगी। वहीं सभी नोडल प्रभारियों के मोबाइल सर्विलांस पर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरदोई। जनपद में बनाए गए विश्वविद्यालय द्वारा 10 नोडल केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सीएसएनपीजी कॉलेज हरदोई, आर्य कन्या महाविद्यालय हरदोई, डॉ. राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय अल्लीपुर, महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय हरदोई, राजकीय महाविद्यालय पिहानी, दिव्यानंद विद्या मंदिर महाविद्यालय संडीला, बीएन डिग्री कॉलेज शाहाबाद ,श्री बालाजी महाराज महाविद्यालय पहुतेरा ,सुभाष चंद्र बोस डिग्री कॉलेज कचली गौसगंज, जेपी वर्मा साइंस महाविद्यालय गौसगंज शामिल हैं।

हरदोई। डिग्री कालेज परीक्षा के प्रथम दिन बीए द्वितीय वर्ष व तृतीय वर्ष में समाजशास्त्र प्रथम की परीक्षा होगी। जबकि बीए प्रथम वर्ष में हिन्दी साहित्य विषय की परीक्षा होगी। बीए प्रथम वर्ष 7 बजे से 10 बजे तक ,बीए तृतीय वर्ष 11 बजे से 2 बजे तक ,बीए द्वितीय वर्ष की 3 बजे से 6 बजे तक परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed