{"_id":"65a424a8a859b1c0730c8038","slug":"uncontrolled-truck-collides-with-park-gate-in-fog-two-injured-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-9303-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कोहरे में अनियंत्रित ट्रक पार्क के गेट से टकराया, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कोहरे में अनियंत्रित ट्रक पार्क के गेट से टकराया, दो घायल
विज्ञापन
सांडी। कानपुर से शीशा लादकर रामपुर जा रहा ट्रक शनिवार रात घने कोहरे में अनियंत्रित होकर कस्बे के इंदिरा पार्क के मुख्य गेट से टकरा गया। घटना के बाद हेल्पर ट्रक में फंस गया। लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उसे निकाला जा सका। घटना में इंदिरा पार्क का गेट भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
रामपुर जनपद के सहादतनगर निवासी प्रमोद (40) ट्रक चालक है। उसका भतीजा जतिन (25) ट्रक पर हेल्पर के तौर पर रहता है। प्रमोद के मुताबिक वह शनिवार को कानपुर से ट्रक पर शीशा लादकर रामपुर जाने के लिए निकला था। रात में घने कोहरे के कारण ट्रक अनियंत्रित हो गया और सांडी कस्बे के इंदिरा पार्क से जा टकराया। ट्रक टकराने की आवाज से आस पास के घरों में रहने वाले लोग जाग गए और बाहर निकल आए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, तो थानाध्यक्ष छोटेलाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
घटना के बाद चालक प्रमोद तो किसी तरह निकल आया, लेकिन जतिन ट्रक में ही फंस गया। लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद उसे भी सकुशल बाहर निकाल लिया गया। घटना में दोनों मामूली रूप से घायल हुए हैं। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांडी में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष छोटेलाल ने बताया कि घटना की जानकारी परिजनों को दी गई है।