{"_id":"57ded9304f1c1b0e4ea8268c","slug":"uncontrolled-tanker-entered-a-clean-chit-to-the-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानों में घुसे अनियंत्रित टैंकर को क्लीन चिट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानों में घुसे अनियंत्रित टैंकर को क्लीन चिट
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Sun, 18 Sep 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
टैंकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में नुमाइश चौराहे पर शहर कोतवाली के नुमाइश चौराहा पर शुक्रवार की देर रात अनियंत्रित होकर दुकानों में घुसे टैंकर को लेकर तहरीर न मिलने के कारण रविवार की शाम पुलिस ने छोड़ दिया । खाद्य विभाग ने भी टैंकर के भरे तेल के नमूने आदि को लेकर पल्ला झाड़ दिया । जब कि टैंकर की टक्कर से गिरे बिजली के पोल और धंसी सड़क व इंटर लाकिंग को लेकर विभाग की ओर से वेखबरी रही ।
विज्ञापन
कोतवाल परशुराम सिंह ने बताया कि दुकानदारों ने नुकसान होने को लेकर शिकायत की थी जिसके बाद सड़क में धंसकर और पोल आदि में फ ंसे टैंकर के बाहर निकलने के बाद कोतवाली लाया गया । जिसके बाद दुकानदारों ने आपस में मामला निपट जाने की बात कह कर तहरीर नहीं दी । इसके अलावा किसी विभाग की ओर से भी कोई शिकायत नही मिली जिसके कारण शाम को टैंकर को छोड़ दिया गया ।
विज्ञापन
शुक्रवार की देर रात में टैंकर नुमाइश चौराहे पर अनियंत्रित होकर ट्रक को टक्कर मारने के बाद बिजली पोल को तोड़ते हुए दुकानों में घुस गया था । दुुकानें बंद होने के कारण बड़ा हादसा होते होत रह गया था । दुर्घटना के बाद बाद टैंकर चालक भाग गया था । शनिवार को मामले को लेकर दिन से लेकर रात तक चखचख चलती रही थी । टैंकर में भरे तेल को लेकर भी सवाल उठाए गए थे मगर इस ओर नमूने आदि लिए जाने को लेकर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश मिश्रा ने जानकारी होने से इंकार किया था ।
विज्ञापन