{"_id":"5fc5362c8ebc3e5fad3ab2f2","slug":"uncontrolled-dcm-enters-tractor-trolley-one-death-hardoi-news-knp5972625178","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित डीसीएम ट्रैक्टर ट्राली में घुसी, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित डीसीएम ट्रैक्टर ट्राली में घुसी, एक की मौत
विज्ञापन
शाहाबाद। हरदोई शाहजहांपुर मार्ग पर शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में अनियंत्रित हुई डीसीएम ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से जा टकराई। घटना में डीसीएम चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर सवार तीन लोग घायल हो गए।
शाहाबाद कस्बे के मोहल्ला खेड़ा बीबीजई निवासी राम किशोर (27) पुत्र लज्जाराम डीसीएम चलाता था। बरेली से डीसीएम में अंडे लादकर शाहाबाद आ रहा था। सोमवार सुबह लगभग आठ बजे हरदोई शाजहांपुर मार्ग पर शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र में सरदानगर के निकट अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई और आगे जा रही ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। घटना में डीसीएम चालक राम किशोर स्टेयरिंग में ही फंस गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने उसे किसी तरह निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना में ट्रैक्टर सवार मनोज (23) पुत्र रामरूप, धनपाल (25) पुत्र राम सागर और आकाश (18) पुत्र धनीराम निवासी ग्राम सूरतपुर थाना सेहरामऊ दक्षिणी जनपद शाहजहांपुर घायल हो गए। मृतक राम किशोर तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसका विवाह हुआ था, लेकिन घरेलू कारणों से पत्नी साथ में नहीं रहती थी। पुलिस का कहना है कि डीसीएम में एक और चालक भी सवार था, लेकिन वह घटना के बाद मौके से भाग निकला। कोतवाल शिव शंकर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।