फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Uncontrolled car collides with tree, one dead, five injured

Hardoi News: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, पांच घायल

Tue, 05 Nov 2024 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled car collides with tree, one dead, five injured
मल्लावां। राजस्थान के सीकर जनपद में पुत्र को छोड़कर वापस आ रहे प्रधान पति की कार राघौपुर-मल्लावां रोड पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि कार सवार पांच अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन

सुमेरपुर के मजरा महनेपुर निवासी प्रधान पति नारेंद्र (40) का पुत्र विवेक कुमार राजस्थान के सीकर में रहकर पढ़ाई करता था। दिवाली पर वह घर आया था। सोमवार को नारेंद्र अपने पुत्र को कार से छोड़ने गए थे। साथ में उनका (12) वर्षीय पुत्र अमित व गांव के ही कुन्हालाल (60), कल्याण सिंह (25) पुत्र शिवलाल, रामचंद्र (50) पुत्र हेतराम, छेदीलाल (25) पुत्र रामपाल भी गए थे। पुत्र को छोड़ने के बाद वह लोग खाटूश्याम के दर्शन करने गए और फिर घर वापस आ रहे थे। कार नारेंद्र चला रहे थे।
विज्ञापन

राघौपुर-मल्लावां रोड पर शुक्लापुर गांव के पास सोमवार रात करीब ढाई बजे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इसमें कुन्हालाल की मौत हो गई, जबकि अन्य कार सवार घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से नारेंद्र, उनके पुत्र अमित व रामचंद्र को लखनऊ रेफर किया गया है। कल्याण सिंह और छेदीलाल को हरदोई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के तीन पुत्रियां और दो पुत्र हैं। वह खेती-किसानी करते थे। एसएसआई नवीन कुमार द्विवेदी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed