{"_id":"678e9cd2ac739c9f8005180d","slug":"uncontrolled-bike-collided-with-a-pole-bike-rider-died-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-125684-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: अनियंत्रित बाइक खंभे से टकराई, बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: अनियंत्रित बाइक खंभे से टकराई, बाइक सवार की मौत
Tue, 21 Jan 2025 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
फोटो-18- राजेंद्र। स्रोतः परिजन
- मल्लावां-संडीला मार्ग पर सई नदी पुल के पास हुआ हादसा
- बरात में शामिल होकर वापस घर जा रहा था बाइक सवार
संवाद न्यूज एजेंसी
मल्लावां। बरात में शामिल होकर वापस घर जा रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर होर्डिंग के पोल से टकरा गई। हेलमेट न लगाए होने के कारण सिर में गंभीर चोटें आईं। सीएचसी में उसे मृत घोषित कर दिया गया।
कासिमपुर थाना क्षेत्र के तेरवा दहिगवां निवासी राजेंद्र कुमार (35) खेती करते थे। उनके गांव के ही रहने वाले राकेश के पुत्र अनुज की बरात रविवार रात मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के नयागांव स्थित एक गेस्ट हाउस गई थी। शादी समारोह में शामिल होेने के बाद राजेंद्र कुमार बाइक से देर रात वापस घर जा रहे थे। मल्लावां संडीला मार्ग पर सई नदी पुल के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी होर्डिंग के पोल से टकरा गई।
टक्कर लगने के कारण वह सिर के बल गिर पड़े। हेलेमेट न लगाए होने के कारण सिर में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची यूपी 112 की पुलिस टीम ने उ न्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां पहुंचाया। यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पास मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई। मृतक के परिवार में पत्नी बीना, एक पुत्र और एक पुत्री है। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।