फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Uncontrollable car entered the shop, four injured

बेकाबू कार दुकान में घुसी, चार लोग घायल

Thu, 08 Dec 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Thu, 08 Dec 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable car entered the shop, four injured
बेकाबू कार दुकान में घुसी - फोटो : अमर उजाला

कछौना(ब्यूरो)। लखनऊ-हरदोई रोड पर बेकाबू कार नाई की दुकान में घुसी। इस हादसे में दुकान टूट गई और नाई सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार सवारों सहित कार को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


लखनऊ-हरदोई रोड स्थित रेसा चौराहे पर रेसा निवासी राजू पुत्र महेंद्र 32 खोखे में बाल काटने की दुकान किए था। गुरुवार दोपहर राजू दुकान में सैदपुर निवासी भुन्नू के पुत्र रजनू (8) और पुत्री कुंती (5) के बाल काट रहा था।

विज्ञापन

 

दुकान में बाल कटवाने के लिए इस्लाम (50) निवासी रेसो भी बैठे थे। इसी बीच लखनऊ की तरफ से आई एक बेकाबू कार राजू के खोखे में घुस गई। इस हादसे में खोखा क्षतिग्रस्त हो गया और राजू के दोनों पैर टूट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

रजनू, कुुंती और इस्लाम भी घायल हो गए। लोगों ने सभी को सीएचसी पहुंचाया। जहां से राजू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने कार चालक और कार में सवार लोगों को दबोच लिया। कार में कुछ पुलिसकर्मी भी सवार थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed