{"_id":"6686d73ec168124a6509646f","slug":"uncle-who-was-going-for-nephews-tilak-died-in-an-accident-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-116550-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: भतीजे के तिलक में जा रहे फूफा की दुर्घटना में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: भतीजे के तिलक में जा रहे फूफा की दुर्घटना में मौत
विज्ञापन
हरदोई। भतीजे (साले के पुत्र) के तिलक में शामिल होने जा रहे स्कूटी सवार वृद्ध को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के सगरापुर निवासी गोविंद (52) लुधियाना में एक फैक्टरी में काम करते थे। उनकी ससुराल टड़ियावां थाना क्षेत्र के ही पुष्पताली गांव में है। बुधवार रात वह अपने साले राम सेवक के पुत्र रमेश के तिलक में शामिल होने के लिए स्कूटी से जा रहे थे। हरदोई-सीतापुर मार्ग पर पुष्पताली मोड़ पर तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
गंभीर हालत में परिजनों ने उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां गोविंद को मृत घोषित कर दिया गया। परिवार में पत्नी सदरप्यारी, तीन पुत्र और एक पुत्री है। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। प्रभारी निरीक्षक अशोक सिंह ने बताया कि घटना संज्ञान में है। तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।