{"_id":"6a2854afd6e17163480a3476","slug":"uncle-riding-scooter-on-his-way-home-from-nephews-40th-birthday-dies-in-accident-hardoi-news-c-213-1-hra1004-151170-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: भांजे के 40वें से घर जा रहे स्कूटी सवार मामा की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: भांजे के 40वें से घर जा रहे स्कूटी सवार मामा की हादसे में मौत
विज्ञापन
फोटो- 33- नौशाद। फाइल फोटो
हरदोई। लखीमपुर में रहने वाली बहन के बेटे के 40वें में शामिल होकर वापस जा रहे स्कूटी सवार राजमिस्त्री को किसी वाहन ने मंगलवार सुबह टक्कर मार दी। एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले जाते समय उसने खुद को उन्नाव का निवासी बताया और परिवार की जानकारी कर्मचारियों को दी। कर्मचारियों ने परिजन को घटना के बारे में बताया। इस बीच मेडिकल कॉलेज में उसे मृत घोषित कर दिया गया।
उन्नाव जनपद के सुल्तानपुर निवासी नौशाद (37) राजमिस्त्री थे। भाई दिलशाद ने बताया कि बहन शाहीन बानो लखीमपुर खीरी के मितौली में रहती हैं। बहन के बेटे के 40वें में शामिल होने के लिए नौशाद सोमवार सुबह स्कूटी से मितौली गए थे। मंगलवार सुबह वह वापस घर आने के लिए निकले थे। सुबह पिहानी नगर में गैस एजेंसी के पास वह गंभीर रूप से घायल हालत में पड़े मिले। राहगीरों ने उन्हें एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। रास्ते में एंबुलेंस कर्मियों ने नौशाद से बात कर किसी तरह उनके परिजन को सूचना दी।
इस बीच मेडिकल कॉलेज में नौशाद को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक आठ भाई-बहनों में चौथे नंबर पर और अविवाहित थे। सीओ हरियावं अजीत चौहान ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला मार्ग दुर्घटना का मिला है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी दिखवाए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति और स्पष्ट होगी।