{"_id":"66c4f9e0c005b370fd0d3766","slug":"ultimatum-to-rectify-the-irregularities-in-ten-days-hardoi-news-c-213-1-sknp1036-118589-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: अव्यवस्थाएं दस दिन में सुधारने का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: अव्यवस्थाएं दस दिन में सुधारने का अल्टीमेटम
विज्ञापन
हरदोई। जिलाधिकारी ने मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। जहां अवस्थाएं मिलने पर उन्होंने दस दिन में सुधार करने का अल्टीमेटम दिया। पुलिस भर्ती के लिए स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी लगवाने के साथ लंबित आवेदनों का निस्तारण करने के निर्देश मातहतों को दिए।
कलक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों में पहुंचे जिलाधिकारी मंगल प्रसाद सिंह ने सफाई व्यवस्था और अवयवस्थाओं पर खासी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने पुलिस भर्ती के लिए बनाए जा रहे स्ट्रांग रूम और रिकार्ड रूम में सीसीटीवी कैमरे और उचित स्थान पर स्क्रीन लगवाने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन कार्यालय स्थानीय निकाय के बाहर गंदगी पर नाराजगी जताई और सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवेन्द्र सिंह को सफाई करवाने के निर्देश दिए। न्यायालय उपसंचालक चकबंदी व भूलेख कार्यालय के अंदर सफाई और दस्तावेजों को आलमारियों में व्यवस्थित ढंग से रखने के निर्देश दिए। सभी को 10 दिन के अंदर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। भूलेख व प्रोबशन कार्यालय के बाहर भी सफाई के साथ कूड़ा न हटाने पर फटकार लगाई। राजस्व अभिलेखागार का निरीक्षण किया और हॉल की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग की जाँच के आधार पर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। अभिलेखागार कार्यालय के निरीक्षण में नकल के लिए प्राप्त आवेदनों के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए। भूमि अध्याप्ति कार्यालय में दस्तावेजों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए व कम उपस्थिति पर कार्यालय का उपस्थिति रजिस्टर जब्त कर अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। परिसर में लगे वाटर कूलर को रखने के लिए प्लेटफॉर्म व छतरी बनवाने के निर्देश दिए। उन्होंने संयुक्त कार्यालय, संग्रह कार्यालय का निरीक्षण कर सफाई व अन्य व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नृपेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।