{"_id":"5733800a4f1c1b3a43919c53","slug":"ufnaia-broomstick-before-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से पहले ही उफनाया नाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से पहले ही उफनाया नाला
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Thu, 12 May 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
नाले का गंदा पानी।
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई। बारिश के पहले ही पिहानी चुंगी के पीछे से नकला नाला उफना गया। नाले की दीवार छोड़ घरों के सामने गंदा पानी भर गया। वहां पर तालाब जैसा नजारा दिखाई दिया। गंदे पानी की बदबू से लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
विज्ञापन
अभी हाल में ही नगर पालिका क्षेत्र में आने वाले नालों की साफ सफाई करवाई गई थी। इससे शहर के अंदर नाले चोक होने वाली कोई समस्या देखने को नहीं मल रही। लेकिन शहर के कोने पर पिहानी चुंगी के पीछे से गुजरने वाले नाले ने यहां के आसपास के लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। नाला कुछ दिनों से उफान मारने लगा है। गंदा पानी घरों के बाहर इकट्ठा होने लगा है।
विज्ञापन
पिहानी चुंगी के निकट सूर्य प्रकाश मिश्र ने बताया कि वह काफी दिनों से इस नाले के गंदे पानी से परेशान हैं। बारिश होने वाली है जिसके बाद नाले का पानी उनके घर तक घुस सकता है। नाले के पानी से आधा दर्जन घर के लोग प्रभावित हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जलाधिकारी व नगर पालिका अध्यक्ष को सूचित किया जा चुका है। यदि जल्द उनको इस नाले के गंदे पानी से निजात न दिलाई गई तो आस पास संक्रामक रोग भी फैल सकते हैं।
विज्ञापन