फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ucide,handoi crime news

घर में फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव

Thu, 31 Dec 2020 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
ucide,handoi crime news
टड़ियावां। सोहासा गांव निवासी विवाहिता का शव घर में फांसी के फंदे पर लटकता पाया गया। परिजनों ने महिला द्वारा खुदकुशी किए जाने की बात कही है। पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

ग्राम सोहासा निवासी पारुल (26) पत्नी मनोज की गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन पारुल द्वारा खुदकुशी किए जाने की बात कह रहे हैं। गांव के चौकीदार व पारुल के ससुर राकेश पुत्र नंदराम ने बताया कि उसकी बड़ी बहू पारुल व बेटा मनोज घर के पास वाले दूसरे घर में रहते थे। उसके कोई संताजन नहीं थी।
विज्ञापन

वह मानसिक रूप से कुछ परेशान रहती थी। बताया कि सुबह बेटा मजदूरी के लिए निकल गया था। दोपहर में उसकी छोटी बहू गई तो पारुल का शव घर में फांसी पर लटकता मिला। उसने फांसी क्यों लगाई, इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। सूचना मिलने के बाद एसआई राम वचन भारती मौके पर पहुंच गए और जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआई रामवचन ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। घटना की जानकारी सुरसा के ग्राम पुन्निया में रहने वाले मायके पक्ष के लोगों को दी गई है। परिजनों के आने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed