फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two youths held a woman hostage and raped her

Hardoi News: महिला को बंधक बना दो युवकों ने किया दुष्कर्म

Wed, 22 Jan 2025 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 22 Jan 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Two youths held a woman hostage and raped her
- संडीला बाईपास की घटना, रिपोर्ट दर्ज, आरोपी हिरासत में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संडीला। दो युवकों ने घर छोड़ने के बहाने महिला को बाइक पर बैठा लिया। संडीला बाईपास के पास खेत में ले जाकर दोनों ने महिला से दुष्कर्म किया। आरोप है कि महिला को एक घंटे तक बंधक भी बनाए रखा। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
संडीला नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला (27) ने बताया कि वह औद्योगिक क्षेत्र मेंं स्थित फैक्टरी में काम करती है। बीते सोमवार की शाम फैक्टरी में काम करने के बाद वापस घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार सड़क पर खड़ी होकर कर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान कांशीराम कालोनी निवासी मुन्नू अपने बाइक से आया।
विज्ञापन

उसके साथ उसका रिश्तेदार दीपू भी था। इन लोगों ने उसे संडीला छोड़ देने की बात कही, तो महिला बाइक पर बैठ गई। इसके बाद मुन्नू और दीपू महिला काे बाईपास पर स्थित सरसों के एक खेत में ले गए। आरोप है कि यहां एक घंटे तक बंधक बनाकर दोनों ने उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो ठीक नहीं होगा। इसके बाद आरोपी उसे मकान के पास छोड़कर चले गए। कोतवाल आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed