फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two-year-old child drowns in floodwaters.

Hardoi News: बाढ़ के पानी में डूबकर दो साल के मासूम की मौत

Sat, 03 Oct 2026 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two-year-old child drowns in floodwaters.
फोटो-10- अनमोल। फाइल फोटो
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र के कटरी बिछुइया के चिरंजूपुरवा गांव में शुक्रवार देर शाम घर के आंगन में खेल रहा दो वर्षीय मासूम अचानक लापता हो गया। परिजन रातभर खोजबीन करते रहे लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार सुबह घर के पीछे तक पहुंचे गंगा नदी के बाढ़ के पानी में मासूम का शव मिला।
विज्ञापन

गांव निवासी सियाराम खेती करते हैं। उनके तीन बेटों में रामलखन और आनंद के बाद अनमोल (2) सबसे छोटा था। सियाराम ने बताया कि शुक्रवार देर शाम अनमोल आंगन में खेल रहा था। उसकी मां सुनीता खाना बना रही थीं। कुछ देर बाद जब अनमोल दिखाई नहीं दिया तो परिवार के लोग उसे तलाशने लगे। देर रात तक घर और आसपास के क्षेत्र में खोजबीन की गई लेकिन मासूम का पता नहीं चला।
विज्ञापन

शनिवार सुबह सियाराम अपने भाई वेदराम के साथ फिर से अनमोल की तलाश में जुट गया। इस दौरान घर के पीछे गंगा नदी में आई बाढ़ का पानी भरा दिखाई दिया। पानी में तलाश करने पर अनमोल उसमें डूबा मिला। परिजन आनन-फानन उसे बाहर निकालकर सीएचसी लेकर गए वहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की सूचना पाकर मां सुनीता समेत परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल विजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed