फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two women and a teenager in flames Cdhin

आग की भेंट चढ़ीं दो महिलाएं व किशोरी

Sun, 21 Jun 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 21 Jun 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two women and a teenager in flames Cdhin

आग ने तीन थाना क्षेत्रों में दो महिलाओं और एक

विज्ञापन
किशोरी को लील लिया। मझिला थाना क्षेत्र में जहां जलता दीपक गिरने से झुलसी किशोरी की मौत हो गई, वहीं सांडी थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालात में आग लगने से विवाहिता की मौत हो गई, जबकि कासिमपुर क्षेत्र में महिला ने घर के अंदर आग लगा कर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम टिकमपुरवा निवासी हरिलाल की पुत्री ज्ञानवती (14) शनिवार की देर शाम घर पर चूल्हे पर खाना बना रही थी। खाना बनाते समय उसने बैठे बैठे ऊपर रखा चिराग उठाने का प्रयास किया।

इससे चिराग उसके ऊपर गिर पड़ा, जिससे उसके कपड़ों में आग लग गई। घटना से परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों ने आग बुझाई और उसे जिला अस्पताल लेकर आए। जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

उधर, सांडी थाना क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध हालत में आग लगने से मौत हो गई। ग्राम तिरिया निवासी प्रियंका (32) पत्नी प्रेम चंद्र उर्फ कल्लू शनिवार की रात संदिग्ध हालात में आग लगने से झुलस गई। इससे घर में हड़कंप मच गया। उसे इलाज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां पर उसकी उपचार के दौरान रविवार की सुबह मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। इस बाबत प्रियंका के पिता सुरेंद्र निवासी कुर्सी थाना बेनीगंज ने बताया कि पांच साल पूर्व उसने अपनी पुत्री की शादी की थी। उसका दामाद बाहर रहकर काम करता था। कुछ दिन पूर्व ही वह आया था।

बताया कि उसके दामाद को उसके पिता ने संपत्ति से बेदखल कर दिया था। इसके बाद भी उसकी पुत्री के ससुर गंगाराम और उसकी ननद उसकी पुत्री को परेशान करते थे। उसने आरोप लगाया कि गंगाराम और उसकी पुत्रियों ने ही प्रियंका के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। इससे उसकी पुत्री की मौत हो गई।

उधर, कासिमपुर थाना क्षेत्र में एक महिला ने घर के अंदर आग लगा कर आत्महत्या कर ली। थाना क्षेत्र के ग्राम तिरौली निवासी कल्पना (30) पत्नी शिवप्रकाश ने शनिवार की रात घर के अंदर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। इससे पहले परिजन कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे बचा पाते उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत कल्पना के पिता करन ने बताया कि उन्होंने 15 वर्ष पूर्व अपनी पुत्री की शादी गांव में ही की थी। उसके दो पुत्र है। उन्होंने घटना के कारण के विषय में कुछ भी नहीं बताया और न ही किसी पर आरोप ही लगाए हैं।

इस बाबत एसओ कासिमपुर परशुराम सिंह ने बताया कि  महिला बीमार रहती थी। इसी के चलते उसने आग लगा ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed