फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two teenagers who went to take bath in Ganga drowned, one died

Hardoi News: गंगा नहाने गए दो किशोर डूबे, एक की मौत

Thu, 23 May 2024 10:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 10:07 PM IST
विज्ञापन
Two teenagers who went to take bath in Ganga drowned, one died
हरदोई। बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर गंगा नहाने गए दो किशोर नदी में डूब गए। इनमें से एक को सकुशल बाहर निकाल लिया गया, जबकि दूसरे की डूब जाने के कारण मौत हो गई। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। बेटे का शव देख माता-पिता बदहवास हो गए।
विज्ञापन

बिलग्राम कस्बे के मोहल्ला मलकंठ निवासी धर्मवीर का पुत्र प्रिंस (13) बिलग्राम के ही बीजीआर इंटर कॉलेज में कक्षा सात का छात्र था। मोहल्ले में ही दूध डेयरी चलाने वाले अनूप का भांजा छोटू (14) की दोस्ती प्रिंस से थी। बृहस्पतिवार को प्रिंस और छोटू गंगा स्नान करने के लिए गए थे। गंगा नहाते समय प्रिंस का पैर फिसल गया और वह नदी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए छोटू ने शोर मचाया और नदी में आगे बढ़ने लगा। इस पर वह भी डूबने लगा। गंगा स्नान कर रहे अन्य लोग दौड़ पड़े।
विज्ञापन

छोटू को सकुशल निकाल लिया गया। इसके बाद छोटू स्थानीय लोगों के साथ प्रिंस को बचाने की कवायद में लग गया। कुछ देर बाद प्रिंस का शव नदी से बरामद हुआ। शव देखकर पिता धर्मवीर और मां रीमा बदहवास हो गईं। स्थानीय लोगों ने किसी तरह दोनों को संभाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed