फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two suspended including SHO who failed to stop theft

Hardoi News: चोरी रोक पाने में विफल थानेदार समेत दो निलंबित

Thu, 07 Aug 2025 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Two suspended including SHO who failed to stop theft
हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र में एक ही रात में सात दुकानों में चोरी और दो दुकानों में चोरी के प्रयास को पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने गंभीरता से लिया। चोरी रोक पाने में विफल होने के साथ ही गश्त, वाहन और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग में लापरवाही पर कोतवाली लोनार प्रभारी रहे उप निरीक्षक विवेक वर्मा समेत दो को निलंबित कर दिया है। वहीं विवेचना में लापरवाही पर बेनीगंज कोतवाल को लाइनहाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

एसपी ने बृहस्पतिवार देर शाम बताया कि लोनार कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर चौराहा पर सात दुकानों में पांच अगस्त की रात दुकानों में चोरी और चोरी के प्रयास की घटनाएं हुई थीं। बताया कि थाना प्रभारी उप निरीक्षक विवेक वर्मा और थाने पर तैनात सिपाही आकाश गिरि की तरफ से गश्त, वाहनों की चेकिंग और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग में लापरवाही की गई। जिससे लोनार क्षेत्र में चोरी की कई घटनाएं हुईं। हरपालपुर क्षेत्राधिकारी से जांच कराई गई। प्रारंभिक जांच में दोनों को दोषी पाया गया। थानाप्रभारी विवेक वर्मा और सिपाही आकाश गिरि को निलंबित कर दिया गया है। शाहाबाद क्षेत्राधिकारी को पूरे मामले की जांच सौंपते हुए सात दिन के अंदर आख्या मांगी गई है।
विज्ञापन

बताया कि विवेचना में लापरवाही पर बेनीगंज कोतवाल संजय यादव को लाइनहाजिर किया गया है। देहात कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार को प्रशासनिक कारणों से लाइनहाजिर किया गया है, जबकि बेनीगंज में तैनात उपनिरीक्षक विकांत शर्मा को कोतवाली देहात, अरवल से अनुराग सिंह को कोतवाली देहात, कल्यानमल चौकी प्रभारी को थाना अरवल, कोतवाली शहर में तैनात ज्ञानेंद्र को सदर चौकी प्रभारी, सदर चौकी प्रभारी रविकेश सिंह को चौकी संडीला कस्बा, देहात कोतवाली में तैनात सुजीत वरुण को सेमरा चौकी प्रभारी, हाल-चाल दस्ता प्रभारी कैलाश यादव को जहानीखेड़ाा चौकी प्रभारी, जहानीखेड़ा चौकी प्रभारी राजेश कुमार सिंह को पिहानी कस्बा चोकी प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर विजय कुमार को विशेष जांच प्रकोष्ठ प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed