फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two suspended including Diwan in Basantpur shooting

हरदोई: बसंतपुर गोलीकांड में दो पुलिसकर्मी सस्पेंड, पढ़ें पूरा मामला

Mon, 09 Aug 2021 12:05 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 09 Aug 2021 12:05 AM IST
सार

अमर उजाला ने घटना को हल्के में लेने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। एसपी अजय कुमार ने संबंधित पीआरवी पर तैनात मुख्य आरक्षी नागेंद्र कुमार, आरक्षी सुनील कुमार को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
Two suspended including Diwan in Basantpur shooting
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले में कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बसंतपुर में पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद को हल्के में लेने पर एसपी ने यूपी 112 पर तैनात हेड कांस्टेबल और सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए कमांडेंट को लिखा है। 
विज्ञापन


कासिमपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर में शनिवार को ग्राम समाज की भूमि पर लगे पेड़ को काटने के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। विवाद की सूचना पर यूपी 112 की टीम मौके पर पहुंची थी और दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता करा दिया था।
विज्ञापन


टीम ने इसकी जानकारी कासिमपुर प्रभारी निरीक्षक को नहीं दी थी। दोपहर बाद दोनों पक्षों में फायरिंग हो गई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया था। अमर उजाला ने घटना को हल्के में लेने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अजय कुमार ने संबंधित पीआरवी पर तैनात मुख्य आरक्षी नागेंद्र कुमार, आरक्षी सुनील कुमार को निलंबित कर दिया है।

पीआरवी पर तैनात होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए कमांडेंट को पत्र भेजा है। एसपी ने रविवार की शाम यूपी 112 के जिलेभर के पुलिसकर्मियों के साथ पुलिस लाइन सभागार में बैठक की। इस दौरान उन्होंने बसंतपुर की घटना का हवाला देते हुए कहा कि छोटी छोटी सूचनाएं भी थाना के प्रभारी के संज्ञान में पीआरवी के कर्मचारी जरूर लाएं। कई बार छोटी घटनाएं भी बड़ी बन जाती हैं। उन्होंने इस दौरान बैठक में यूपी 112 के पुलिसकर्मियों से उनकी समस्याएं भी पूछी और कार्य में बेहतरी के लिए सुझाव भी मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed