फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two students drowned while taking bath in Ramganga river

Hardoi News: रामगंगा नदी में नहाते समय दो छात्र डूबे

Thu, 11 May 2023 01:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Two students drowned while taking bath in Ramganga river
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह दोस्तों के साथ रामगंगा नदी में नहाते समय दो छात्रों की डूबने से मौत हो गई। दोनों छात्र कक्षा सात में साथ-साथ पढ़ते थे। पुलिस ने ग्रामीण गोताखोरों की मदद से दोनों छात्रों के शवों को नदी से बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र के बेहटा मुड़िया गांव निवासी रामप्रताप का 12 वर्षीय पुत्र शिवांशु एवं जयपाल का 11 वर्षीय पुत्र केतन साथियों के साथ बुधवार की सुबह घर से 500 मीटर की दूरी रामगंगा नदी में नहाने के लिए गए थे।
विज्ञापन

नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। दोनों को डूबते देख साथ में नहा रहे अन्य बच्चों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण गोताखोरों की मदद से पुलिस ने दोनों बच्चों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें शिवांशु को एक घंटे बाद नदी से बाहर निकाल लिया गया। आनन-फानन में परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है। मृतक के परिवार में दो भाई व दो बहनों में छोटा था। उसकी मां अनीता का रो- रोकर हाल खराब है। वह पड़ोस के ही गांव बेहथर के एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा सात का छात्र था।

उधर, दूसरे डूबे छात्र बेहटा मुड़िया निवासी जयपाल का 12 वर्षीय पुत्र केतन को छह घंटे बाद गोताखोरों की मदद से बरामद कर सीएचसी ले जाया गया। डॉक्टर ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। मृतक गांव के ही एक विद्यालय में कक्षा सात का छात्र था। वह दो बहन और चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। घटनास्थल पर पहुंचे एसडीएम सवायजपुर अभिषेक सिंह ने हादसे पर दुख जताते हुए परिवार से मिलकर आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed