फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two staff nurses were removed in the case of death of mother and child in CHC

Hardoi News: सीएचसी में जच्चा बच्चा की मौत के मामले में दो स्टाफ नर्स हटाई गईं

Fri, 04 Apr 2025 11:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 04 Apr 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Two staff nurses were removed in the case of death of mother and child in CHC
फोटो-45-4 अप्रैल के अंक में प्रकाशित खबर।
विज्ञापन

- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर हुई कार्रवाई
- सीएचसी अधीक्षक व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की भूमिका हो रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। शाहाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के चार घंटे के अंदर जच्चा बच्चा की मौत होने का मामला तूल पकड़ गया है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आदेश पर दो चिकित्सकों की टीम ने शाहाबाद पहुंचकर मामले की जांच की। प्राथमिक तौर पर शाहाबाद सीएचसी में तैनात दो स्टाफ नर्स को हटाकर सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय से संबद्ध कर दिया गया है। सीएचसी अधीक्षक और अन्य कर्मचारियों की भूमिका की जांच भी कराई जा रही है।


सुहागपुर निवासी कमल किशोर की पत्नी रीता देवी (26) को बृहस्पतिवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी में भर्ती कराया गया था। सुबह लगभग साढ़े पांच बजे उसने बेटे को जन्म दिया था। लगभग एक घंटे बाद नवजात की मौत हो गई थी। लगभग साढ़े नौ बजे रीता की भी मौत हो गई थी। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया था। अमर उजाला ने इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर को संज्ञान में लेकर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मामले की जांच कराई। सीएमओ डॉ. रोहताश कुमार ने बताया कि डॉ. अखिलेश वाजपेयी और डॉ. आरके सिंह की टीम ने घटना की जांच की। स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही मृतका के परिजनों के भी बयान दर्ज किए। फौरी तौर पर शाहाबाद में तैनात संविदा स्टाफ नर्स दीपिका और सुनीता को सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय से संबद्ध कर दिया गया है। मामले की जांच अभी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed