फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two SP workers died in road accident

ट्रैक्टर की टक्कर से दो सपा कार्यकर्ताओं की मौत

Mon, 26 Oct 2020 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Two SP workers died in road accident
शनिवार की रात करीब नौ बजे पालीमुकीमपुर थाना क्षेत्र के गांव खड़ौआ के निकट ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो सपा कार्यकर्ताओं की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में एक मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष विवेक यादव उर्फ थानेदार शामिल हैं। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। सपा के जिला स्तरीय नेताओं ने पीड़ित परिवारों के घर पहुंचकर ढाढ़स बंधाया।
विज्ञापन

मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष 22 वर्षीय विवेक यादव उर्फ थानेदार पुत्र संतोष यादव निवासी कसेर थाना दादों अपने साथी रायपुर खास निवासी 25 वर्षीय सौरभ यादव पुत्र रूपराम यादव व 20 वर्षीय कुलदीप यादव पुत्र महीपाल यादव निवासी नगला केरन मजरा रायपुर खास के साथ बाइक से पालमुकीमपुर से हरदोई की ओर जा रहे थे। गांव खड़ौआ के निकट सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में विवेक यादव व सौरभ यादव की मौके पर ही मौत हो गई। कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर एसओ हरिभान सिंह राठौड़ तत्काल मौके पर पहुंचे और तीनों को अलीगढ़ भेजा।
विज्ञापन

बुलंदशहर शहर में उप चुनाव में प्रचार के लिए गए सपा के जिलाध्यक्ष गिरीश यादव को हादसे की जानकारी मिली तो वह तत्काल ही पार्टी पदाधिकारी रत्नाकर पांडेय व मनोज यादव के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। परिवार के लोगों को ढाढ़स बंधाते हुए कहा कि दुख की घड़ी में पार्टी हर तरह से परिवार के साथ है। हादसे से राष्ट्रीय नेतृत्व को भी अवगत कराया गया। पूर्व ब्लाक प्रमुख ठा. तेजवीर सिंह, कुंवर बहादुर बघेल, रंजीत चौधरी, अर्जुन ठाकुर, आदित्य, प्रदीप यादव, रविंद्र यादव, सुभाष प्रधान कसेर, अवधेश प्रधान निनामाई, मुन्नालाल प्रधान रायपुर, दिनेश प्रधान भुड़िया, नरेश चंद्र यादव ने भी पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed