{"_id":"64a9b59ba47570dbd106d577","slug":"two-sides-fighting-then-firing-couple-injured-hardoi-news-c-213-1-hra1003-358-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दो पक्षों में मारपीट फिर फायरिंग, दंपती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दो पक्षों में मारपीट फिर फायरिंग, दंपती घायल
विज्ञापन
हरपालपुर। थाना क्षेत्र के कठेठा गांव में शुक्रवार की शाम जमीन के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे व पत्थर चले। एक पक्ष से पति-पत्नी घायल हुए हैं। इस दौरान एक युवक का अवैध शस्त्र से फायर करने लगा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
थाना क्षेत्र के कठेठा गांव निवासी ब्रजरानी (45) ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि शुक्रवार की शाम वह पति बृजमोहन (50) के साथ दरवाजे के पास खड़ी थी।गांव के दीपू कुलदीप, कमलदीप व संदीप आकर गाली गलौज करने लगे। मना करने पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।
इसी बीच संदीप ने अवैध शस्त्र से फायर कर दिया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।