फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two roadways buses will travel via Ganga Expressway, saving three hours and increasing fares by eight rupees.

Hardoi News: गंगा एक्सप्रेसवे होकर जाएंगी रोडवेज की दो बसें, तीन घंटे बचेगा समय, आठ रुपये ज्यादा होगा किराया

Sun, 17 May 2026 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Two roadways buses will travel via Ganga Expressway, saving three hours and increasing fares by eight rupees.
फोटो-16-हरी झंडी दिखाकर रोडवेज बस रवाना करते आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल। स्रोत निगम
हरदोई। हरदोई से दिल्ली के बीच रोडवेज की दो बसें गंगा एक्सप्रेसवे से जाएंगी। इस बस सेवा का शुभारंभ रविवार दोपहर आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने बिलग्राम के पास गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन से किया। इस बस से सफर करने पर यात्रियों को दूसरी बसों की अपेक्षा आठ रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे लेकिन तकरीबन तीन घंटे के समय की बचत भी होगी।
विज्ञापन




गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण बीते 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मल्लावां से किया था। राज्य सड़क परिवहन निगम की दिल्ली जाने वाली बसें या तो बरेली होकर जाती थीं या फिर फर्रुखाबाद होते हुए। अब गंगा एक्सप्रेसवे के जरिए दिल्ली का सफर करने के लिए रोडवेज की दो बसें चलेंगी। बस रवाना करते समय आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि अब हरदोई के लोगों को दिल्ली का सफर करने में आसानी होगी। कहा कि यात्रियों को दिल्ली तक तेज, सुगम और सुविधाजनक सफर करने को मिलेगा। बस रवाना करते समय रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक इं. रमेश कुमार, डिपो इंचार्ज वैभव रघुवंशी, सुरसा के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धनंजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन








सुबह और शाम छह बजे चलेगी बस
राज्य सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक इं. रमेश कुमार ने बताया कि हरदोई से दिल्ली के लिए सुबह और शाम छह बजे बस रवाना हुआ करेगी। दिल्ली के आनंद विहार बस स्टैंड से भी हरदोई के लिए सुबह और शाम छह बजे बसें रवाना होंगी। उन्होंने बताया कि बरेली के रास्ते दिल्ली जाने पर यह सफर लगभग 11 घंटे में पूरा होता था। एक्सप्रेसवे से सफर करने में छह से सात घंटे ही लगेंगे। गंगा एक्सप्रेसवे के लिए दो नई बसें उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






638 रुपये होगा दिल्ली तक का किराया
गंगा एक्सप्रेसवे के जरिए हरदोई से दिल्ली की दूरी 396 किलोमीटर होगी। बरेली के रास्ते जाने पर यह दूरी 393 किलोमीटर होती है। बरेली के रास्ते जाने पर 630 रुपये का टिकट पड़ता था। अब गंगा एक्सप्रेसवे के जरिए जाने पर हरदोई से दिल्ली तक का किराया 638 रुपये होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed