{"_id":"5a26e3644f1c1b76678bf904","slug":"two-people-died-in-an-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत
हरदाेई
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिगृस्त कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेनीगंज क ोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाने के कारण दोनों के सिर में गंभीर चोट आई और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
कासिमुपर थाना क्षेत्र के रेठुए गांव निवासी अशोक की शादी सीतापुर जनपद के मिश्रिख थाना क्षेत्र में तय हुई थी। सोमवार को उसकी बारात मिश्रिख गई थी। देर शाम भतीजा दीपक (19) पुत्र राजकुमार भी बाइक से बारात में शामिल होने जा रहे थे। उसके साथ दोस्त बजरंगी (20) पुत्र जानकी निवासी लोदन इसुलापुर थाना मधुबन जनपद धनबाद झारखंड भी था। कुछ अन्य बाराती उनसे आगे निकल गए। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-सीतापुर रोड पर भदहा गांव के सामने तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार की टंकी फटने से आग उसमें आग लग गई। उसमें सवार लोग किसी तरह बचकर भाग गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची। दोनों युवकों के बारात में न पहुंचने व फोन ऑफ होने से परिजनों को चिंता हुई। बाराती वापस आए तो दोनों युवकों को मृत देखकर उनके होश उड़ गए। पुलिस ने पंचनामा भरकर मंगलवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन