{"_id":"603a86678ebc3ee9356bfc37","slug":"two-parties-clash-in-water-dispute-four-injured-including-couple-hardoi-news-knp6145556124","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के विवाद में दो पक्ष भिड़े, दंपति समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के विवाद में दो पक्ष भिड़े, दंपति समेत चार घायल
विज्ञापन
हरदोई। शहर के मोहल्ला आलूथोक में सड़क पर पानी डालने को लेकर शनिवार की सुबह दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट में एक पक्ष से दंपति समेत चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। पीड़ितों ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।
शहर के मोहल्ला आलूथोक निवासी मोहनलाल ने बताया कि शनिवार की दोपहर उसके बच्चों ने सड़क पर पानी डाल दिया। इसको लेकर पड़ोसी बब्लू व राज ने गाली-गलौज करने लगे।
विरोध करने पर विपक्षियों ने मोहनलाल के घर पर लाठी-डंडे लेकर हमला बोल दिया। मारपीट में लाठी लगने से मोहनलाल व उसका पुत्र दीपक (38), बहू संतोषी (35), पौत्री रोशनी (17) घायल हो गई।
विज्ञापन
पीड़ितों ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।