{"_id":"2fbf84c7be1293dd8a3e481cb582779e","slug":"two-of-the-current-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Wed, 26 Aug 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के दो थाना क्षेत्रों में बिजली के करंट की चपेट
विज्ञापन
में आए युवक व किशोरी की मौत हो गई। घटना से परिजनों का कोहराम मच गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा।
वहीं परिजनों ने किशोरी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
कासिमपुर क्षेत्र के गदियाना गांव निवासी गंगाराम मौर्या के पुत्र हरेश्याम (35) सोमवार की रात परिवार के साथ छत पर लेटे थे। रात 11 बजे बिजली आने पर वह नीचे उतरे, पर हाई वोेल्टेज से उसका टेबिल फै न फुं क गया। उसे चलाने की कोशिश में वह करंट की चपेट में आ गए, जिससे वह लोहे के पलंग पर गिरकर झुलस गया।
इधर, पंखे के फुं के मोटर से बदबू आने पर छत पर लेटी उसकी पत्नी गुड्डी देवी नीचे आई। जहां पति को पलंग पर पड़ा देख जैसे ही उसने छुआ तो वह करंट लगने से दूर जाकर गिरी। जैसे तैसे उसने अपने को संभाला और चीख पुकार लगने लगी। इस पर परिवार के अन्य लोग जाग गए।
आनन फानन में सप्लाई बंद कर उसे अस्पताल ले जाने के लिए परिजन चले। इसी बीच उसने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों की चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा। परिजनों ने बताया कि उसके चार बच्चों में दो बेटी व दो बेटे हैं।
उधर, पिहानी क्षेत्र के गांव शाहपुर सैयदा निवासी रामसरन के घर में बंधी लोहे की अर्गनी से घरेलू बिजली केबिल टच हो रही थी, जिसमें करंट आ रहा था। मंगलवार को उसकी बड़ी पुत्री पिंकी भीगे कपड़े सुखाने अर्गनी पर डाल रही थी। इसी बीच करंट की चपेट में आ गई।
उसे बचाने की कोशिश में उसकी छोटी बहन रिंकी (16) ने उसे धक्का देकर अलग किया, पर खुद करंट की चपेट में आ गई। परिजन जब तक उसे छुड़ाते उसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने बताया कि चार बच्चों में तीन बेटियां व एक पुत्र है। जिनमें दो बेटियाें की शादी हो चुकी थी। रिंकी सबसे छोटी थी और वह कक्षा 10 में पढ़ती थी।