{"_id":"6440413237ad6ce576079b04","slug":"two-nominations-for-the-post-of-president-in-municipal-council-sandi-canceled-hardoi-news-c-12-1-189190-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: नगर पालिका परिषद सांडी में अध्यक्ष पद के दो नामांकन निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: नगर पालिका परिषद सांडी में अध्यक्ष पद के दो नामांकन निरस्त
विज्ञापन
हरदोई। नगरीय निकायों में नामांकन की चल रही प्रक्रिया में बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच का काम पूरा करा लिय गया है। नगर पालिका परिषद सांडी में अध्यक्ष पद के लिए दाखिल 11 नामांकन पत्रों की जांच में दो लोगों के नामांकन निरस्त कर दिए हैं। यहां पर अब नौ प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं।
नामांकन प्रक्रिया के तहत प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने दो दिन का समय दिया था। बुधवार को समय समाप्त होने से नामांकन पत्रों की जांच पूरी कर ली गई है। नगर पालिका परिषद सांडी के रिटर्निंग ऑफिसर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रथम विनोद कुमार ने तहसील बिलग्राम में नामांकन पत्रों की जांच के दौरान अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में दाखिल किए गए शरीफ अहमद के नामांकन पत्र को जमानत राशि का चालान जमा न होने के कारण निरस्त कर दिया।
जिला निर्वाचन के हवाले से कंट्रोल रूप में प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि नगर पालिका परिषद सांडी में ही अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशिता करने वाले फैजुल हसन के नामांकन को उनकी आयु आयोग की ओर निर्धारित 30 साल से कम होने पर नामांकन निरस्त कर दिया है। बताया के यहां पर अध्यक्ष पद के लिए नौ प्रत्याशी बचे हैं। नामवापसी की प्रक्रिया के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। ऐसे ही नगर पंचायत गोपामऊ में तीन, संडीला में दो और सांडी व बेनीगंज में एक-एक वार्ड सभासद पद के लिए दाखिल नामाकंन पत्र निरस्त हुआ है।
विज्ञापन
अध्यक्ष पद के लिए दलीय प्रत्याशियों की संख्या पर एक नजर
13 नगरीय निकाय
भाजपा - 13
कांग्रेस - 07
बसपा - 09
सपा - 10
अन्य - 08
निर्दलीय - 94