{"_id":"5809075f4f1c1b722b703373","slug":"two-more-dengue-patients-in-the-district-met","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में डेंगू के दो और रोगी मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में डेंगू के दो और रोगी मिले
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Thu, 20 Oct 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Dengue
हरदोई। जिले में डेंगू के दो और रोगी बढ़े हैं। लोनार कस्बा निवासी किशोरी व शहर के मोहल्ला कन्हईपुरवा निवासी महिला में डेंगू की पुष्टि हुई। गुरुवार को जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में इनके खून की जांच की गई। जिसमें दोनों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। अब जिले में डेंगू के रोगियों की संख्या 51 हो गई है। जिसमें जिला अस्पताल की पैथोलाजी में हुई लगभग 60 जांच में 19 मरीज डेंगू के मिले। जबकि अन्य मरीजों की लखनऊ के सरकारी व गैर सरकारी अस्पतालों में जांच कराई गई थी। डेंगू से अब तक जिले में 17 लोगाें की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
शहर क ोतवाली के मोहल्ला कन्हई पुरवा निवासी राजीव की पत्नी लता (30) को कई दिन से बुखार आ रहा था। वह निजी डॉक्टरों से इलाज करा रहे थे। गुरुवार को सुबह उनकी हालत गंभीर हो गई। इस पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले आए। पैथोलॉजी में जांच कराई, उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई। उधर, बावन ब्लॉक के कस्बा लोनार निवासी सुरेंद्र सिंह की पुत्री विभा (17) को आठ दिन से बुखार आ रहा था।
विज्ञापन
परिजन हरदोई के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज करा रहे थे। गुरुवार सुबह उसको तेज बुखार के साथ जोड़ो में दर्द हुआ। इस पर परिजनों ने जिला अस्पताल की पैथोलाजी में उसके खून की जांच कराई। जांच में विभा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दोनों मरीजों की रिपोर्ट लखनऊ के राज्य संचारी लैब जांच के लिए भेज दी गई है।
विज्ञापन