{"_id":"5921dbdf4f1c1b3b6a536138","slug":"two-monkeys-dead-in-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में मृत मिले दो बंदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में मृत मिले दो बंदर
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sun, 21 May 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
बंदरों के शवों के पास खड़े ग्रामीण।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बघौली। दो बंदर रविवार सुबह पालपुर गांव में संदिग्ध हालात में मृत पाए गए। बंदरों को जहर दिए जाने की आशंका के बाद मौके पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पशु चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराने के बाद गांव में बंदरों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
पालपुर गांव में एक पेड़ के नीचे रविवार की सुबह दो बंदर मृत पड़े पाए गए। जानकारी मिलने के बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीण पुनीत, रामू आदि ने बताया कि बंदरों को जहर देकर मारा गया है, ऐसा प्रतीत हो रहा है। सूचना पुलिस व पशु पालन विभाग को भी दी गई।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज पालपुर उमेश यादव मौके पर पहुंच गए। शहर पशु चिकित्सालय लाकर बंदरों का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद बंदरों के शव ग्रामीणों के हवाले कर दिए गए। बंदरों के शवों को लोगों ने न सिर्फ देखते ही गेरुआ कपड़े पर उनको लिटाया बल्कि वहां पहुंचने वाले लोगाें की आंखे भीं नम दिखी।
विज्ञापन
इसके अलावा लोगों का उनके अंतिम संस्कार से पूर्व उनके शवों पर पैसा चढ़ा नमन करने का क्रम जारी रहा। गांव के पुनीत, रामू, संदीप, महेश, अनित कुमार ने बंदरों का अंतिम संस्कार कर दिया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ओपी पांडे ने बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान जहर दिए जाने जैसी कोई बात सामने नहीं आई है फिर भी बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है।