{"_id":"6acfc41b1805d0668f01ab92","slug":"two-milk-dairies-100-kg-lactose-and-15-litres-of-chemicals-were-found-on-one-license-seized-hardoi-news-c-213-1-hra1001-158412-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: एक लाइसेंस पर दो दूध डेयरी, 100 किग्रा लैक्टोज और 15 लीटर केमिकल मिला, सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: एक लाइसेंस पर दो दूध डेयरी, 100 किग्रा लैक्टोज और 15 लीटर केमिकल मिला, सीज
विज्ञापन
फोटो-22-फैक्टरी में मौजूद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नारायणी भाटिया और सहायक पुलिस अधीक्षक श्लोक गौतम।
संडीला। औद्योगिक क्षेत्र में खाद्य विभाग के एक लाइसेंस पर दो दूध डेयरी संचालित मिलीं। इतना ही नहीं डेयरी में 100 किलोग्राम लैक्टोज पाउडर, 15 लीटर केमिकल और करीब 30 किलोग्राम दानेदार पाउडर मिला। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने इन सामग्रियों को सीज कर दिया है। वहीं दो टैंकरों में करीब 38 हजार लीटर दूध मिला है। टीम ने इसे संदिग्ध माना और जांच रिपोर्ट आने तक बिक्री पर रोक लगा दी है। दूध और सामग्री के सात नमूने लिए गए हैं।
औद्योगिक क्षेत्र स्थित संडीला दूध डेयरी और पूनम दूध डेयरी एक ही परिसर में संचालित हैं। मंगलवार रात खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में निरीक्षण किया। गोपनीय जानकारी पर अधिकारियों ने फैक्टरी में जांच-पड़ताल की। जॉइंट मजिस्ट्रेट नारायणी भाटिया, सहायक पुलिस अधीक्षक सीओ श्लोक गौतम, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके श्रीवास्तव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी कुमार चित्रसेन व निरंजन सिंह ने निरीक्षण में पाया कि फैक्टरी में दो टैंकरों में करीब 38 हजार लीटर दूध भरा था। जॉइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि निरीक्षण में एक टैंकर में करीब 22 हजार और दूसरे में करीब 16 हजार लीटर संदिग्ध दूध मिला। इसे डेयरी संचालक उसरहा निवासी प्रदीप गुप्ता की सुपुर्दगी में दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने तक बिक्री पर रोक लगाई गई है।
बताया कि रिपोर्ट आने के बाद दूध की गुणवत्ता और मिलावट की स्थिति स्पष्ट होगी। फैक्टरी में 25 किलोग्राम पैकिंग के चार पैकेट में 100 किलोग्राम लैक्टोज पाउडर, एक केन में करीब 15 लीटर केमिकल और करीब 30 किलोग्राम दानेदार पाउडर भी मिला है। सभी को सीज किया गया है। इन सामग्रियों के भी सैंपल लिए गए हैं। जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
अन्नपूर्णा स्वीट्स एंड सेलिब्रेशन का खाद्य लाइसेंस निलंबित
हरदोई। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने गलत खाद्य लाइसेंस पर मिठाई बनाने और बिक्री किए जाने पर कार्रवाई की। विभाग ने अन्नपूर्णा स्वीट्स एंड सेलिब्रेशन का खाद्य लाइसेंस निलंबित कर दिया।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त कुमार गुंजन ने बताया कि नवरात्र, दशहरा और दिवाली के दृष्टिगत विभाग की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। जनस्वास्थ्य की सुरक्षा और शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री और अधोमानक पदार्थों पर कार्रवाई के लिए विशेष प्रवर्तन अभियान में जांच के दौरान अन्नपूर्णा स्वीट्स एंड सेलिब्रेशन का खाद्य लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। बताया कि निरीक्षण में गंदगी और गलत खाद्य लाइसेंस पर मिठाई बनाई और बिक्री की जा रही थी। प्रतिष्ठान में मानकों के अनुरूप सुधार किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। सुधार कराए जाने तक के लिए खाद्य कारोबार को भी बंद करा दिया गया है।