फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two lakh 65 thousand cheated by showing fear of ghosts, report filed

Hardoi News: भूत प्रेत का भय दिखाकर ठगे दो लाख 65 हजार, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 08 Nov 2024 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Two lakh 65 thousand cheated by showing fear of ghosts, report filed
शाहाबाद। सिकंदरपुर कल्लू में एक महिला के साथ भूत प्रेत का भय दिखाकर दो लाख 65 हजार ठगी कर ली गई।
विज्ञापन

पुष्पा देवी पत्नी रामकृष्ण ओवरब्रिज के निकट खाद की दुकान चलाती हैं। 29 सितंबर को वह अपनी दुकान पर बैठी थीं। इसी बीच तीन अज्ञात व्यक्ति बाइक से उनकी दुकान पर आए और पीने के लिए पानी मांगा। पानी पीने के बाद उन लोगों ने कहा कि तुम्हारे घर में प्रेत का वास है। वह दुकान चलाने नहीं देते हैं पूरा घर भी परेशान रहता है। उपाय पूछने पर ठगों ने बताया कि प्रेतों से पीछा छुड़ाने का जाप करना होगा।

इसमें 50 हजार रुपये लगेंगे। फिर महिला को झोले से प्रसाद खाने को दिया। इससे महिला भ्रमित हो गई। बिक्री के 11 हजार रुपये ठगों के हवाले कर दिए। महिला को हिदायत दी कि यदि तुमने किसी को जानकारी दी तो तुम्हारा पूरा परिवार खत्म हो जाएगा। इसके बाद फोन से हरियाली बाजार गढ़ी बरेली मोड़ शाहजहांपुर आदि स्थानों पर महिला को बुलाकर रुपयों की वसूली करते रहे। डर की वजह से महिला चुप रही। लगातार रुपयों की मांग से तंग आकर महिला ने कोतवाली में अज्ञात ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed