{"_id":"f715b5a9c253beeb3277ec3e2411d196","slug":"two-killed-in-road-accidents-one-injured-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो की मौत, एक घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 19 Jun 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो
विज्ञापन
लोगों की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला
अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए
भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, माधौगंज थाना क्षेत्र के शेखनपुर पूर्वी निवासी याकूब (55) पुत्र बदलू गुरुवार की सुबह साइकिल से मूंगफली बेचने नवीन मंडी स्थल जा रहे थे। बताया जाता है कि थाने के कुछ कदम की दूरी पर बिल्हौर-कटरा मार्ग पर ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस दौरान मौके पर मौजूद लोग उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। इधर बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में कन्नौज तिराहे पर एक 35 वर्षीय युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
इससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव के शिनाख्त कराने का प्रयास किया, मगर युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। उधर, बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के सदरपुर निवासी छोटू (25) पुत्र श्याम लाल साइकिल से खेत से घर से जा रहे थे।
इस दौरान रास्ते में पिकप डाला ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आसपास के लोगों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।