फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two killed in car accident, four injured

Hardoi News: सड़क हादसे में कार सवार दो की मौत, चार घायल

Wed, 18 Oct 2023 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 18 Oct 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Two killed in car accident, four injured
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कन्नौज मार्ग पर लग्जरी कार (टीयूवी)) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे कार सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई और एक मासूम समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर हाेने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। मरने वाले प्रधान के रिश्तेदार थे।
विज्ञापन

बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के छिबरामऊ ग्राम पंचायत के प्रधान प्रवीण सिंह के भाई अमरीश सिंह उर्फ बंटू (48) सोमवार शाम सुरसा थाना क्षेत्र के म्योनी गांव एकत समारोह में शामिल होने गए थे। साथ में उनकी पत्नी बबली सिंह (45), चाचा राजेंद्र सिंह (58), चाची ममता सिंह (55), भतीजी शिवा (13) और लखनऊ निवासी रिश्तेदार वीरू सिंह (26) भी थे। सोमवार देर रात यह लोग वापस गांव जा रहे थे। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में कन्नौज मार्ग पर म्योरा मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने उनकी लग्जरी गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार में सवार सभी लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने अमरीश सिंह उर्फ बंटू को मृत घोषित कर दिया। राजेंद्र सिंह और उनकी पत्नी ममता सिंह की हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में कुछ देर बाद राजेंद्र सिंह की मौत हो गई, जबकि ममता सिंह को यहां से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में घायल बबली, शिवा और वीरू को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। बिलग्राम के प्रभारी निरीक्षक धर्मदास सिद्धार्थ ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed