फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two killed in accidents , injured 8 people

हादसों में दो की मौत, 8 लोग घायल

Tue, 13 Jan 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 13 Jan 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Two killed in accidents , injured 8 people

पिहानी-करावां रोड पर ट्रक-बाइक में हुई टक्कर में

विज्ञापन
बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि साथी घायल हो गया। घायल युवक को पिहानी सीएचसी से हरदोई और वहां से लखनऊ के लिए रेफर किया गया है। उधर, जिला अस्पताल में भर्ती वृद्ध की बीमारी से मौत हो गई। परिजन शव छोड़ कर चले गए।

मंगलवार की सुबह सात बजे अशद (18) पुत्र यूनुस कुरैशी निवासी मोहल्ला खुर्मुली अपने साथी मोहम्मद नबी (20) पुत्र वली मोहम्मद उर्फ गुल्लर निवासी मोहल्ला नागर के साथ बाइक से करावां जा रहे थे। पिहानी ईदगाह के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से बाइक की भिड़ंत हो गई, जिससे दोनोें घायल हो गए।

हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। आनन फानन लोगों ने घायलों को पास स्थित सीएचसी पहुंचाया, जहां से दोनों को हरदोई रेफर कर दिया गया। हरदोई से गंभीर हालत होने से ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया। लखनऊ ले जाए जाते समय रास्ते में नबी पुत्र गुल्लर की मौत हो गई।

उधर, जिला अस्पताल में भर्ती वृद्ध की बीमारी के कारण मौत हो गई। परिजन शव छोड़ कर चले गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। टड़ियावां क्षेत्र के ग्राम अहिरोरी निवासी राम सनेही (55) पुत्र राम भजन 15 दिन से जिला अस्पताल में बीमारी के कारण भर्ती थे, जिनकी मंगलवार की सुबह मौत हो गई। परिजन उसके शव को छोड़कर चले गए।

उधर, अलग अलग हुए सड़क हादसों में आठ लोग घायल हो गए। टड़ियावां क्षेत्र के ग्राम गौरा डांडा निवासी गौरव अवस्थी (19) पुत्र शिव सागर अवस्थी अपने साथी शिवम् मिश्र (19) पुत्र सतीश चंद्र मिश्र निवासी सुभाष नगर के साथ बाइक से गौरा डांडा जा रहे थे। इटौली पुल के पास टेंपो ने टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए।

टेंपो टक्कर मारने के बाद पलट गया, जिससे सुमन बाजपेई (35) निवासी नटवीर घायल हो गई। अन्य सवारियों को भी चोटें आई। उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कटेहा निवासी लीलावती (30) पत्नी सुशील सड़क हादसे में घायल हो गई। उधर, टड़ियावां क्षेत्र के गोपामऊ निवासी अकील अपने साथी आमिर के साथ्ा बाइक से जा रहे थे।

सीतापुर मार्ग पर पेंग के पास सामने से आ रही निजी बस ने टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। इधर, बेहटा गोकुल क्षेत्र के टोलवा आटदानपुर निवासी गोपाली सिंह (17) पुत्र मुनेंद्र पाल और माधौगंज क्षेत्र के टेडनी सरैया निवासी दीपक सिंह (17) पुत्र राकेश सिंह को वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed