फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Two killed in accidents , including merchant

हादसों में व्यापारी समेत दो की मौत

Tue, 14 Apr 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 14 Apr 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
Two killed in accidents , including merchant

अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटना में व्यापारी

विज्ञापन
समेत दो की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।  पहली घटना बिलग्राम-कानपुर मार्ग स्थित कस्तूरबा विद्यालय के निकट हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अधेड़ की मौत हो गई।

वहीं दूसरी घटना में मल्लावां क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यापारी की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। व्यापारी उन्नाव जनपद के बांगरमऊ क्षेत्र का निवासी था। मिली जानकारी के अनुसार, माधौगंज थाना क्षेत्र के भूड़पुरवा रूदामऊ निवासी प्यारेलाल (45) का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था।

मृतक के भाई अनिल ने बताया कि प्यारेलाल का उपचार भी चल रहा था। इसी बीच चार दिन पहले वह घर से बगैर कुछ बताए निकल गए थे। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार को सुबह सड़क हादसे मेें अज्ञात अधेेड़ की मौत की खबर मिलने पर उसके परिजन मौके पर पहुंचे, जहां उसकी शिनाख्त प्यारेलाल के रूप मेें की।

शव देखते ही परिजनों का कोहराम मच गया। इस बाबत दारोगा यशपाल सिंह ने बताया कि रात को चौकीदार की ओर से सड़क दुर्घटना की सूचना दर्ज कराई गई थी। सुबह शिनाख्त होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उधर, उन्नाव जनपद के बांगरमऊ निवासी अशद उर्फ गुड्डू (25) लकड़ी की खरीद फरोख्त का व्यापार करते थे।

इसी सिलसिले में वे गत दिन अपने साथी नीरज (28) पुत्र बंशीधर के साथ मल्लावां आए थे और यहां लकड़ी का सौदा आदि करने के बाद रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे वह बाइक से वापस घर जा रहे थे कि रास्ते में गौरी चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई और साथी नीरज घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed