{"_id":"3adec1571f1aa68cbf5accacc74ea902","slug":"two-killed-in-accidents-hindi-news-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में दो लोगों की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में दो लोगों की हुई मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 24 Feb 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार की दोपहर में बोर्ड की द्वितीय पाली की
विज्ञापन
परीक्षा देने जा रहे एक छात्र को तेज रफ्तार टैंकर ने रौंद डाला, जिससे
उसकी मौत हो गई, जबकि उसका भाई घायल हो गया। घटना से गुस्साएं ग्रामीणों ने
ट्रक का पीछा किया तो चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को
कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
उधर, माधौगंज थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। उसका पुत्र बाल बाल बचा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार, लखनऊ के इटौंजा निवासी धर्मेंद्र महीठा स्थित पचकरिया देवी इंटर कालेज में इंटर का छात्र था।
सोमवार को द्वितीय पाली की परीक्षा देने वह संडीला के लिए अपने छोटे भाई जितेंद्र के साथ बाइक से निकला। पीपरगांव के निकट लखनऊ रोड पर तेज रफ्तार टैंकर को ओवरटेक करते समय बाइक को टैंकर ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक समेत दोनों सड़क पर गिर पड़े।
इस दौरान धर्मेंद्र टैंकर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घायल जितेंद्र को ग्रामीणों ने उठाया और ट्रक का पीछा कर घेर लिया। इसी बीच ट्रक को छोड़कर चालक फरार हो गया। ग्रामीणों ने हंगामा किया और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। जितेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थाना इंचार्ज संजय मौर्य ने बताया कि ट्रक नंबर से उसके मालिक और चालक की तलाश की जा रही है। उधर, माधौगंज थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई।
माधौगंज क्षेत्र के ग्राम रायपुर निवासी राम देवी (50) पत्नी राम नरायन सोमवार की सुबह अपने पुत्र उदय नारायण के साथ जनपद खीरी के ग्राम ईंटानगर जा रही थी। वह ट्रेन पकड़ने को ग्राम गौतरा पहुंची। वहां पर रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उनकी मौत हो गई।
घटना में पुत्र बाल बाल बचा। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि राम नारायन माधौगंज क्षेत्र में जावेंद्र नाथ डिग्री कालेज में सुरक्षा गार्ड हैं। रामदेवी वहीं आई थी और वहां से वापस अपने पैतृक गांव जा रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।