{"_id":"df27f0113865f80efbc607771fab71fe","slug":"two-killed-in-accidents-hindi-news-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में दो लोगों की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में दो लोगों की हुई मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Mon, 16 Mar 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब नौ माह पहले एक युवक के साथ प्रेम विवाह रचाने
विज्ञापन
वाली युवती की मौत के बाद पति समेत सास-ससुर पर दहेज हत्या के आरोप में
रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आग से तीन लोग
झुलस गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर महिला की मौत
हो गई।
कसबे के उमेश गुप्ता की 22 वर्षीय पुत्री निशा का शव संदिग्ध हालात में नवाबगंज स्थित ससुराल में रविवार को घर की तीसरी मंजिल पर पड़ा मिला। शव देख युवती के माता पिता बदहवास होकर गिर पड़े। घटना की सूचना पाते ही कोतवाल दीनानाथ मिश्र मौके पर पहुंचे और जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी ने सुसाइट नोट मिलने की बात कही है। उन्होंने निशा के पिता की तहरीर पर पति रजत कुमार पुत्र प्रदीप कुमार समेत सास-ससुर पर दहेज एक्ट और प्रताड़ित करने के साथ हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज की। ज्ञात हो कि नवाबगंज निवासी उमेश कुमार की पुत्री निशा और प्रदीप गुप्ता के पुत्र रजत ने 27 जून को प्रेम विवाह किया था।
उसके बाद से लड़की का मायके से संबंध टूटगया था। निशा के पिता उमेश ने बताया कि ससुराली उसे मायके वालाें से बातचीत नहीं करने की चेतावनी देते थे। उसे सहेलियों से भी बात नहीं करने देते थे। बताया कि आए दिन उसकी बेटी को ससुराल में मारा पीटा जाता था, इसी के चलते रविवार को उसकी हत्या कर दी गई।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अन्य पहलू पर भी जांच शुरू कर दी है। उधर, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आग से तीन लोग झुलस गए, जिससे महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। बिलग्राम क्षेत्र के मोहल्ला सैयदवाड़ा निवासी सुमन (37) पत्नी विजय कुमार शनिवार की देर शाम संदिग्ध हालत में जल गई थी।
उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसकी रविवार की सुबह मौत हो गई। पति ने बताया कि वह मजदूरी करता है, उसके तीन बच्चे है। उसकी करीब 15 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। बताया उसकी पत्नी पेट दर्द से परेशान रहती थी। इसी के चलते ही उसने आग लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई।
मृतका के भाई रामचंद्र पुत्र मुलई निवासी मोहद्दीनपुर ने बताया कि उसकी बहन का पति शराब पीता है और शराब के नशे में तीन दिन से बहन को मारपीट रहा था। इसी के चलते ही उसने आग लगा ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, बेहटा गोकुल क्षेत्र के ग्राम मवैया निवासी नेहा (25) पत्नी श्रवण आग से झुलस गई।
इसके अलावा बिलग्राम क्षेत्र के ग्राम कलौली निवासी निर्मल (34) पुत्र तोताराम शनिवार की रात आग से झुलस गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। निर्मल को लखनऊ रेफर कर दिया गया।