{"_id":"63d7fd2754238f29af74072f","slug":"two-injured-including-teenager-due-to-bullet-in-harsh-firing-hardoi-news-knp741262079-2023-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: हर्ष फायरिंग में गोली लगने से किशोर समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: हर्ष फायरिंग में गोली लगने से किशोर समेत दो घायल
विज्ञापन
हरदोई। पचदेवरा थाना क्षेत्र में उबरीखेड़ा गांव में तिलक समारोह के दौरान रिवाल्वर से की गई हर्ष फायरिंग में गली लगने से एक किशोर व एक अधेड़ घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां दोनों खतरे से बाहर बताए गए हैं।
एसपी पश्चिमी दुर्गेश सिंह ने बताया कि सोमवार देर शाम उबरीखेड़ा गांव निवासी रामशंकर यादव के यहां तिलक था। घर के बाहर उनका भांजा मुन्ना खड़ा हुआ था। वहीं पर काफी लोग खड़े हुए थे। इसबीच मुन्ना ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायर किए।
इसकी गोली पास में खड़े उमेश (13) व वेदपाल (50) को लग गई। यह देख आनन-फानन में लोग उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू किया है। घायल की तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।